पर्यावरणविद आकाश वशिष्ठ का कहना है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कूड़ा प्रबंधन को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किया है। इसमें खुले में कचरा जलाने पर पूरी तरह रोक है। इसके बावजूद अस्पताल परिसर के एक हिस्से में लंबे समय से कूड़ा जमा होना और उसमें आग लगना गंभीर चिंता का विषय है। जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस मामले में अस्पताल के सीएमएस डाॅ. संजय गुप्ता ने बताया कि कूड़े में आग लगाए जाने की जानकारी उन्हें नहीं थी। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

