हरियाणा खेल विभाग की ओर से जिले में स्कूलों, खेल परिसरों और निजी खेल संस्थानों में खेल नर्सरी संचालित करने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। खेल नर्सरी में पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है।
इन खेल नर्सरियों में 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मुफ्त प्रशिक्षण, खेल किट और मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना के तहत प्रत्येक नर्सरी में न्यूनतम 20 और अधिकतम 25 खिलाड़ियों का चयन खेल व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।