26 जनवरी से पहले दिल्ली में दो स्थानों पर लिखे मिले प्रो-खालिस्तान नारों की घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक एंबुलेंस ड्राइवर बलजिंदर और उसके सहयोगी रोहित उर्फ किरात को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अनुसार सिख्स फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नून के एक करीबी सहयोगी ने दोनों आरोपियों को यह काम करने के लिए हायर किया था।
जानकारी के अनुसार पूरा प्लान कनाडा में रचा गया था और इस काम के लिए पन्नून ने दो लाख रुपये देने की पेशकश की थी। पुलिस के अनुसार मास्टरमाइंड, जो तिलक नगर का निवासी है, 26 जनवरी से कुछ दिन पहले कनाडा चला गया था और पन्नून के सीधे संपर्क में था।
दिल्ली में 26 जनवरी से पहले दो स्थानों पर लिखे मिले प्रो-खालिस्तान नारों के मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान एंबुलेंस ड्राइवर बलजिंदर और उसके सहयोगी रोहित उर्फ किरात के रूप में हुई है।
स्पेशल सेल के मुताबिक, सिख्स फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नून के एक करीबी सहयोगी ने दोनों को इस काम के लिए हायर किया था। जांच में सामने आया है कि पूरी साजिश कनाडा में रची गई थी और इस काम को अंजाम देने के लिए पन्नून की ओर से दो लाख रुपये देने की पेशकश की गई थी।
पुलिस के अनुसार, इस मामले का मास्टरमाइंड तिलक नगर का रहने वाला है, जो 26 जनवरी से कुछ दिन पहले ही कनाडा चला गया था। वहीं से वह पन्नून के सीधे संपर्क में रहकर पूरी साजिश को संचालित कर रहा था। फिलहाल स्पेशल सेल आगे की जांच में जुटी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।