नोएडा के थाना फेस 1 क्षेत्र में स्थित कंपनी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। कंपनी के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा हुआ है, ना ही कोई जनहानि है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। कंपनी की ई69 और ई70 इकाइयों से निकलता धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें काबू पाना दमकल कर्मियों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। स्थानीय पुलिस ने तुरंत आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया है ताकि किसी भी प्रकार का अनहोनी न हो।
फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग को फैलने से रोकने के साथ-साथ उसे बुझाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।