• Thu. Apr 23rd, 2026

नोएडा: किताबों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) पढ़ाई का हिस्सा 

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों के लिए किताबों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) पढ़ाई का हिस्सा बनने जा रहा है । बदलते तकनीकी दौर में सेकंड सेमेस्टर के सभी छात्रों के लिए एआई फॉर ऑल कोर्स करना अनिवार्य कर दिया गया है। करीब तीन महीने का यह कोर्स ऑनलाइन होगा, वहीं इसे विश्वविद्यालय की ओर से संचालित किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज को आधिकारिक पत्र भी भेजा गया है।

एआई की बढ़ती उपयोगिता और भविष्य की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय ने इसको कोर्स में शामिल किया है। इस सत्र से सेकंड सेमेस्टर के सभी छात्रों को कोर्स में एनरोलमेंट करना होगा। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होंगे। इस दौरान छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का परिचय, विकास, दैनिक जीवन में उपयोग, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और जनरेटिव एआई आदि को पढ़ाया व समझाया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )