• Fri. Apr 24th, 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे बनेगा पहला मेगा पार्किंग चार्जिंग हब

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से अब सिर्फ सफर ही नहीं, बल्कि इसके आसपास के बाजारों की तस्वीर भी बदलने लगी है। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर मार्केट के पास बड़ा इंटीग्रेटेड पार्किंग और चार्जिंग हब बनने जा रहा है। ये हब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे विकसित किया जाएगा। इस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना के तहत करीब 3,200 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। 1,200 चार पहिया और 2,000 से अधिक दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )