• Sat. Apr 25th, 2026

यूपी: बर्खास्त लेखपाल आलोक दुबे की 30 करोड़ रुपये की 41 संपत्तियों के मामले में कड़ा रुख अपनाया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर के बर्खास्त लेखपाल आलोक दुबे की 30 करोड़ रुपये की 41 संपत्तियों के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश को दो हफ्ते में जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है, जिससे भ्रष्टाचार के इस बड़े मामले में और खुलासे की उम्मीद है।

भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के आरोप में बर्खास्त किए गए लेखपाल आलोक दुबे के मामले में अब जांच का दायरा बढ़ गया है। बर्खास्तगी के बाद बहाली की उम्मीद पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया। हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए पूरे प्रकरण की जांच प्रदेश के एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश को सौंप दी। हाईकोर्ट ने एसटीएफ को दो सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं, जिससे मामले में और भी राजदारों के नाम सामने आ सकते हैं।


By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )