पुलिस के अनुसार किराना व्यापारी अपने परिवार पत्नी और एक बेटी के साथ पाई-4 में रहते थे। वह रविवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर से यह कहकर निकले थे कि काम से जा रहे हैं। इसके बाद शाम करीब चार बजे उनकी कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। घटना स्थल से पुलिस को किराना व्यापारी का मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद हुआ है। जिनकी जांच की जा रही है। अब तक परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई है। बावजूद इसके पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। खासतौर पर इस बात की जांच की जा रही है कि किराना व्यापारी के पास अवैध पिस्टल कहां से आई और वह इसके संपर्क में कैसे आया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय किराना व्यापारी अकेला था या कोई अन्य व्यक्ति भी उसके साथ मौजूद था। पुलिस की ओर से मृतक के फोन कॉल डिटेल की खंगाली जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले किराना व्यापारी ने किस व्यक्ति से बात की थी। पुलिस को आशंका है कि किराना व्यापारी ने करीब दो बजे आत्महत्या की है। काफी देर तक एक जगह पर गाड़ी रहने के बाद वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। वहीं पुलिस से घटना की सूचना मिलने पर किराना व्यापारी के परिजन भी पहुंचे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रेटर नोएडा: स्कॉर्पियो में मिला किराना व्यापारी का शव