• Fri. Sep 18th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा:लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया

लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी फैसले का उद्देश्य बच्चों को लू और तेज धूप से बचाकर सुरक्षित पढ़ाई सुनिश्चित करना है। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अभी तक स्कूलों का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने कहा है कि जनपद में संचालित परिषदीय, अशासकीय, राजकीय विद्यालय एवं समस्त बोर्ड (सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड व अन्य) से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में यह लागू होगा

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )