• Thu. Apr 30th, 2026

नोएडा: अवैध बैंक्वेट हॉल्स पर सख्त कार्रवाई की मांग

शहर में सामाजिक अवैध बैंक्वेट हाल में आयोजनों का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिस जगह जन आक्रोश प्रेसवार्ता की वह स्थान विपक्ष ने अवैध बताया। इस पर खूब सियायत हुई।

बुधवार को एनसीएफ (नोएडा सिटीजन फोरम) ने अपनी प्रेसवार्ता के दौरान फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष ने अवैध बैंक्वेट हाल में आयोजनों पर रोक लगाने और इनको संरक्षण देने वालों की जांच की मांग की। शालिनी सिंह के बयान को लोग भाजपा से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इसे सामाजिक मुद्दे के रूप में बताया।

शालिनी सिंह ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा अवैध घोषित किए जा चुके बैंक्वेट हाल और बारात घरों में सार्वजनिक आयोजनों पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। प्राधिकरण बैंक्वेट हालों को अवैध और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मान चुका है, तो वहां निजी व्यक्तियों को करोड़ों की कमाई की छूट और संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

अवैध परिसरों को तत्काल सील करने की मांग की गई। नियमों के उल्लंघन में भूमिका निभाने वाले संबंधित थाना प्रभारियों और प्राधिकरण अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात उन्होंने कही।फोरम ने सेक्टर 150 में साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में गठित एसआइटी रिपोर्ट को खारिज किया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )