200 से अधिक वैकेंसी, 2.04 लाख तक वेतन
इस प्लेसमेंट ड्राइव में 200 से अधिक वैकेंसी उपलब्ध हैं। NTPL डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा AO (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर) पद के लिए भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लगभग 2.04 लाख रुपये प्रति वर्ष का वेतन दिया जाएगा।इग्नू की जॉब ड्राइव में कौन ले सकता है भाग?
इग्नू की प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित इस जॉब ड्राइव में योग्यता के रूप में किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (UG/Any Stream Graduate) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा BA, B.Ed, BSc, BCom, BBA जैसे कोर्स करने वाले पास-आउट या फ्रेशर्स भी इस अवसर के लिए पात्र हैं।कंपनी द्वारा उम्मीदवारों में बेहतर कम्युनिकेशन स्किल, टीमवर्क, क्रिएटिविटी, अनुकूलन क्षमता, टाइम मैनेजमेंट और डिजिटल लिटरेसी जैसी क्षमताओं की अपेक्षा की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को जॉब रोल के अनुसार अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पहले से रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके लिए गूगल फॉर्म का लिंक उपलब्ध कराया गया है।

