• Thu. May 7th, 2026

ग्रेटर नोएडा: चिकित्सा उपकरणों के निर्माण के अलावा भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए शोध

मेडिकल डिवाइस पार्क में चिकित्सा उपकरणों के निर्माण और शोध के लिए जापान तकनीकी सहयोग देगा। इसके लिए एक समझौता अनुबंध बुधवार को यीडा और मेडिकल एक्सीलेंस जापान (एमईजे) के बीच हुआ। इस अनुबंध का उद्देश्य जापान की कंपनियों की स्वास्थ्य विशेषज्ञता और शोध के लिए अवसंरचना विकास का उपयोग सुनिश्चित किया जाना है।
सीईओ राकेश कुमार सिंह से एमईजे का एक प्रतिनिधिमंडल यमुना प्राधिकरण कार्यालय में मिला। इसमें तय हुआ कि एमईजे और यीडा संयुक्त रूप से चिकित्सा उपकरणों के निर्माण के अलावा भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए शोध करेंगे। यीडा जहां जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर केे अलावा नियामकीय सहयोग, भूमि आवंटन व निवेशकों हेतु नीतिगत प्रोत्साहन देगा, वहीं एमईजे तकनीकी विशेषज्ञता, जापानी कंपनियों की भागीदारी, अनुसंधान सहयोग तथा ज्ञान हस्तांतरण में सहयोग करेगा।
सीईओ ने बताया कि यह अनुबंध एकीकृत कार्यप्रणाली के लिए औपचारिक ढांचा प्रदान करेगा। मेडिकल डिवाइस पार्क में जापान की कंपनियों के लिए निवेश के मौके बनेंगे। स्टार्टअप्स को भी संयुक्त प्रयासों से प्रोत्साहित किया जा सकेगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )