• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: घरों में साफ पानी की जगह गंदा पानी आने लगा, जिससे लोगों का रोजमर्रा का काम प्रभावित

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 में बृहस्पतिवार को अचानक नलों से गंदा और बदबूदार पानी आने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही कई घरों में साफ पानी की जगह गंदा पानी आने लगा, जिससे लोगों का रोजमर्रा का काम प्रभावित हो गया।

पीने, खाना बनाने, कपड़े धोने और सफाई जैसे जरूरी काम रुक गए और लोगों को बाहर से पानी मंगवाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या बार-बार हो रही है, लेकिन इस बार पानी की स्थिति और भी खराब थी। गंदे पानी के कारण स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है और लोगों ने प्रशासन से तुरंत इस समस्या के समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )