• Thu. May 7th, 2026

नोएडा: आईटी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर से 56 लाख 93 हजार रुपए की ठगी

शेयर मार्केट में निवेश कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने सेक्टर 144 स्थित एक आईटी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर से 56 लाख 93 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर 53 में रहने वाले विकास कुमार पुत्र आनंदी पांडे ने बृहस्पतिवार को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 फरवरी वर्ष 2026 को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वालों ने कहा कि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने पर उन्हें मोटा मुनाफा होगा। वह उनकी बातों में आ गए तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उनसे जुड़े।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से उन्हें मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर उन्हें एक वेबसाइट से जोड़ा। शुरुआत में उन्हें 50 हजार रुपए का फायदा हुआ। ज्यादा फायदा कमाने का लालच देकर आरोपियों ने धीरे-धीरे उनसे अपने खाते में 56 लाख 93 हजार रुपए डलवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार जब उसने अपनी रकम निकालनी चाही तो आरोपियों ने उसे ग्रुप से बाहर निकाल दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित सेक्टर 144 स्थित एक आईटी कंपनी में काम करता है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )