• Fri. May 8th, 2026

ग्रेटर नोएडा: महिला ने अपनी 15 वर्षीया बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए अदालत की शरण ली 

ईकोटेक-3 निवासी महिला ने अपनी 15 वर्षीया बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए अदालत की शरण ली है। उनका आरोप है कि पड़ोस में किराये पर रहने वाले दो युवकों ने साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। कोर्ट के आदेश पर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

महिला का आरोप है कि अमन और अनुज उनकी पुत्री को काफी समय से परेशान कर रहे थे। उनकी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत भी की थी। इसके बाद समझाने का प्रयास करने पर युवकों ने परिवार को धमकी दी थी। 21 नवंबर, 2025 की रात साथियों की मदद से दोनों आरोपियों ने बेटी को अगवा कर लिया और अगली सुबह फोन कर धमकी दी। उनका आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )