ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुकिंग के दौरान स्लो सर्वर, लंबी वेटिंग लिस्ट या तत्काल टिकट बुक करने में परेशानी से जूझते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है।
Indian Railways अब अपने 40 साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम यानी PRS को पूरी तरह अपग्रेड करने जा रहा है।
रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि अगस्त 2026 से नए हाईटेक टिकट बुकिंग सिस्टम की शुरुआत होगी। रेलवे के मुताबिक मौजूदा सिस्टम 1986 में शुरू हुआ था और पिछले चार दशकों में इसमें छोटे-मोटे बदलाव हुए, लेकिन अब इसे पूरी तरह नई तकनीक से तैयार किया गया है।