• Thu. May 14th, 2026

नोएडा: ग्रामीणों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए जल्द बसें चलाई जाएंगी

ByAnkshree

May 14, 2026 #bus, #NCR, #Noida, #Up bus
ग्रामीणों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए जल्द बसें चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत ये व्यवस्था शुरू होगी। इससे ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी, ताकि उन्हें आवागमन में दिक्कतें न हों। बता दें कि अभी दो रूट पर ही रोडवेज बसें जाती हैं।

अतिरिक्त बसें चलने से अन्य ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। आरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत कई आवेदन मिले हैं। कुछ रूट के लिए तो चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बसें जल्द ही रूट पर चलने लगेंगी। इसमें बस मालिक को फेरे के अनुसार भुगतान किया जाएगा। ज्यादा फेरे लगाने पर ज्यादा लाभ मिलेगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )