• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: युवाओं को फैशन एवं अपैरल इंडस्ट्री में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर , सेक्टर-24, नोएडा में “ग्रेट करियर्स बिगिन हियर” थीम के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गौतमबुद्धनगर के डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्री पंकज निर्वान रहे। उन्होंने युवाओं को स्किल आधारित शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तथा एटीडीसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
एईपीसी के नॉर्दर्न रीजनल हेड एवं एटीडीसी-नोएडा के कन्वेनर ललित ठुकराल ने संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को फैशन एवं अपैरल इंडस्ट्री में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए एटीडीसी द्वारा संचालित विभिन्न प्रोफेशनल एवं स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने बताया कि एटीडीसी में वर्तमान सत्र के लिए कई रोजगारपरक एवं इंडस्ट्री आधारित कोर्सेज में एडमिशन शुरू हो चुके हैं। प्रमुख कोर्सेज में बीवॉक अपेरल मैन्युफैक्चरिंग एंड एंटरप्रेन्योरशिप, बीवॉक फैशन डिजाइन एंड रिटेल, अपेरल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, और फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी जैसे प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं। ये सभी कोर्स इंडस्ट्री की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं तथा छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट सहायता प्रदान करते हैं।
नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने कहा कि एटीडीसी का उद्देश्य युवाओं को “स्किल टू एम्प्लॉयमेंट” मॉडल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि फैशन एवं अपैरल सेक्टर में लगातार बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए प्रशिक्षित युवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है और एटीडीसी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित हो रहे अपैरल क्लस्टर के लिए लगभग 2 लाख प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता होगी। इस मांग को पूरा करने के लिए एटीडीसी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से जेवर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में जल्द ही नए स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर एटीडीसी के डीजी एवं सीईओ डॉ. रूपक वशिष्ठ ने कहा कि आने वाले समय में एटीडीसी द्वारा कई नए स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया जा सके।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद गौतम बुद्ध नगर के डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्री पंकज निर्वान ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ओडीओपी कार्यक्रम के अंतर्गत टूलकिट वितरण योजना के तहत गौतमबुद्ध नगर सहित कुल 6125 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। वहीं वीएसएसवाई कार्यक्रम के अंतर्गत गौतमबुद्ध नगर सहित उत्तर प्रदेश में कुल 14000 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया को एटीडीसी की उपलब्धियों, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं एवं उद्योग से जुड़े अवसरों की जानकारी भी दी गई। साथ ही युवाओं एवं अभिभावकों से रोजगारपरक शिक्षा एवं स्किल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की गई।
कार्यक्रम में लोकल मैनेजमेंट कमेटी एवं एटीडीसी के अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें नीरज प्रकाश, अश्विनी आनंद, आनंद, राज कुमार, रोशन बैद, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. नीरा चंद्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों, शिक्षा एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )