• Thu. May 28th, 2026

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी को नया अध्यक्ष मिल गया 

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली इकाई की कमान संभाली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व की सराहना की।

सीएम रेखा ने कहा कि वीरेंद्र सचदेवा के कार्यकाल में पार्टी ने नई ऊंचाइयों को छुआ। रेखा गुप्ता ने बताया कि 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने हर्ष मल्होत्रा पर पूरा भरोसा जताया है। हर्ष मल्होत्रा अपने साथियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

आगे कहा कि वे सभी को एकजुट परिवार के सदस्यों की तरह अपनाएंगे। पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को सफलता का श्रेय दिया। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में उनकी सफल सरकार चल रही है। उन्होंने हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में इकाई के और ऊंचाइयों तक पहुंचने की उम्मीद जताई।

सीएम रेखा का हर्ष मल्होत्रा से आग्रह
रेखा गुप्ता ने हर्ष मल्होत्रा से एकजुटता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने वीरेंद्र सचदेवा के समान मार्गदर्शन की अपेक्षा की। सचदेवा ने भी नए अध्यक्ष के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। यह परिवर्तन दिल्ली में भाजपा के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

कौन हैं हर्ष मल्होत्रा 
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली के संसदीय सीट से दो मेयर को चुनाव में उतारा। पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत और पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा शामिल थे। दोनों अपने-अपने संसदीय सीट से लोकसभा पहुंचे। संघ व भाजपा संगठन के कई प्रमुख कार्यक्रमों को सफल बनाने में उनकी भूमिका अब तक अग्रणी मानी जाती रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )