नोएडा और ग्रेनो वेस्ट से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड को सुरक्षित बनाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि ग्रेनो प्राधिकरण ने खर्च के लिए 7.10 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दिया है।
इसी महीने एजेंसी को तय कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
एजेंसी इस पूरी सड़क का सर्वे करेगी और जरूरी सुरक्षा उपाय भी सुनिश्चित करेगी। सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए स्पीड ब्रेकर्स, कंक्रीट बैरियर्स, कैट-आई और दिशा सूचक उपकरण आदि लगाने पर काम होना है।

