• Fri. May 29th, 2026

ग्रेटर नोएडा: 40 सुअरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

डाढा गांव में सुअर पालन करने वाले तीन भाइयों के 40 सुअरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव निवासी राजीव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाइयों विनोद और विवेक के साथ मिलकर सुअर पालन का कार्य करता है। उनके प्लॉट में करीब 60 सुअर थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह सुअरों को खाना खिलाकर घर चला गया था। करीब साढ़े नौ बजे वापस लौटने पर 40 सुअर मृत मिले।

राजीव का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले राजेश और उसके पिता सुखवीर ने सुअरों को जहर दिया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपित पहले भी सुअरों को वहां से हटाने की धमकी दे चुके थे और कहा था कि अगर सुअर नहीं हटाए गए तो वे अपने तरीके से उन्हें हटा देंगे। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )