• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: DND से सेक्टर 60 तक बनेगा 6 लाइन एलिवेटेड रोड

उत्तर प्रदेश के नोएडा में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है. शहर की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने और वाहनों के दबाव को कम करने के लिए नोएडा अथॉरिटी एक महत्वाकांक्षी एलिवेटेड रोड परियोजना पर काम कर रहा है. इस परियोजना के तहत डीएनडी फ्लाईवे और रजनीगंधा अंडरपास से लेकर सेक्टर-60 तक छह लेन का एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. करीब 5.43 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

अफसरों के अनुसार, यह एलिवेटेड रोड नोएडा की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा को भी अधिक सुगम बनाएगा. वर्तमान में शहर के कई प्रमुख मार्गों पर कार्यालय समय के दौरान भारी ट्रैफिक दबाव रहता है, जिससे लोगों को लंबा जाम झेलना पड़ता है. नई परियोजना के पूरा होने के बाद इस समस्या में काफी हद तक कमी आने की उम्मीद है.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )