सेंचुरी अपार्टमेंट सेक्टर 100 में रविवार को AOA के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें पुनः 13वीं बार पवन यादव और उनका पैनल भरी बहुमत से चुनाव जीत गया।
आज संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री आशीष कुमार सिंह एवं श्री लवेश सिसोदिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे तक 282 सदस्यों में से 213 सदस्यों ने मतदान किया।
सबसे अधिक
पवन यादव 120,
दिलीप मिश्रा 112,
आलोक कुमार यादव 112,
सुनील शिशोदिया 112, मदन कुमार शर्मा 111, विनोद कुमार टमटा 108, प्रमोद कुमार 107,
देवेंद्र कुमार शर्मा 107,
रिशु चोपड़ा 105,
प्रदीप तिवारी 105
सदस्य विजय रहे।
पवन यादव ने सेंचुरी परिजनों को धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार 13वीं बार जिम्मेदारी किए गए काम का प्रतिफल है।
नोएडा: सेंचुरी में 13वीं बार पवन यादव पैनल विजयी

