इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि गाजियाबाद की एक कॉलोनी निवासी किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जनवरी में इंस्टाग्राम के माध्यम से मुरादनगर निवासी तुषार जाटव से जान-पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों मिलने लगे। आरोप है कि 28 अप्रैल को तुषार ने किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुरादनगर बुलाया और अपनी भाभी नेहा के घर ले गया। भाभी के घर से बाहर जाने पर तुषार किशोरी को एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।
कुछ समय बाद किशोरी गर्भवती हो गई।आरोप है कि जब किशोरी ने इसकी जानकारी तुषार और उसकी भाभी को दी तो दोनों ने उसे दवा के माध्यम से गर्भपात कराने की सलाह दी। यह भी कहा कि यदि दवाई से गर्भपात नहीं हुआ तो मुरादनगर आ जाना आपरेशन करा देंगे। यह बात अपने परिजनों को मत बताना। किशोरी को परिजनों को इस बात का पता चल गया। इसके बाद परिजनों ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तुषार जाटव व नेहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तुषार जाटव निवासी राधेश्याम विहार फेस चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी भाभी नेहा की तलाश चल रही है।

