जून के अंतिम दिनों में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर, दनकौर, बिलासपुर और रबूपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगा है। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को तापमान इससे कहीं अधिक महसूस हुआ। तेज धूप के बीच जगह-जगह छबील लगाकर राहगीरों को शरबत और ठंडा पानी वितरित किया गया, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार कम हैं। अगले कुछ दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे लोगों को अभी और गर्मी झेलनी पड़ सकती है।बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम-भीषण गर्मी का असर बाजारों और छोटे कारोबारियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर होते ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हो जाती है। कई दुकानदार कुछ घंटों के लिए दुकानें बंद कर घर लौट जाते हैं, जबकि रेहड़ी-पटरी संचालकों को भी तेज धूप के कारण काम जल्दी समेटना पड़ रहा है। गर्मी के साथ बिजली संकट भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। कई इलाकों में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
कूलर और पंखे पर्याप्त राहत नहीं दे पा रहे हैं, जबकि एसी के बिना घरों में रहना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि सबसे अधिक गर्मी के समय बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाती है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को लू, डिहाइड्रेशन और गर्मी जनित बीमारियों से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लेने की अपील की है।गर्मी से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय-दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचेंपर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेंहल्के व सूती कपड़े पहनेंबाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढकेंलू या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

