• Tue. Jun 23rd, 2026

नोएडा: प्राधिकरण के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के लोकार्पण की तैयारी शुरू 

सेक्टर-96 में नोएडा प्राधिकरण के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के लोकार्पण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जून को आ सकते हैं। उनके आने पर सेक्टर-153 के कमिश्नरेट पुलिस मुख्यालय के भूमि पूजन की भी चर्चा है। प्रशासनिक भवन का लोकार्पण कई बार टल चुका है।

9-10 जून को मुख्यमंत्री के आने की उम्मीद थी, लेकिन कार्यक्रम टल गया। सिटी बस को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाई, जिससे भवन का लाकार्पण नहीं हो सका। इसके पहले प्राधिकरण के 50वें स्थापना दिवस पर 17 अप्रैल को इसका शुभारंभ होना था, लेकिन श्रमिक आंदोलन की वजह से यह टल गया था।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )