दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने हाल ही में राजधानी में ट्रैफिक प्रवर्तन उपायों की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में पुलिस आयुक्त, स्पेशल सीपी ट्रैफिक, जॉइंट सीपी ट्रैफिक और विभिन्न जिलों के डीसीपी ट्रैफिक उपस्थित रहे। उपराज्यपाल को बताया गया कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।कुल प्रवर्तन आंकड़ों की समीक्षा के दौरान, गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में 98 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। जून 2025 तक 1,72,879 चालान हुए थे, जो 25 जून 2026 तक बढ़कर 3,42,381 हो गए। इसी अवधि में अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई में भी 36.5 फीसदी की वृद्धि हुई, जहां चालानों की संख्या 7,78,258 से बढ़कर 10,62,350 तक पहुंच गई।एक जनवरी से 25 जून 2026 के बीच गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में कुल 2,033 एफआईआर दर्ज की गईं। उपराज्यपाल ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया। ।
उन्होंने जोनवार प्रवर्तन कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।विभिन्न रेंजों में प्रवर्तन कार्यसबसे अधिक भीड़भाड़ वाले ईस्टर्न रेंज में गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में 189 फीसदी की वृद्धि हुई। यहां चालानों की संख्या 33,413 से बढ़कर 96,472 तक पहुंच गई। अनधिकृत पार्किंग के मामलों में भी 103 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जहां चालानों की संख्या 1,13,070 से बढ़कर 2,29,313 हो गई। इस रेंज में गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में 397 एफआईआर भी दर्ज की गईं। नॉर्दर्न रेंज में गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में 128 फीसदी वृद्धि हुई। चालानों की संख्या 11,037 से बढ़कर 25,251 हुई और 410 एफआईआर दर्ज की गईं।

