• Sun. Jul 12th, 2026

ग्रेटर नोएडा: गंदगी होने की समस्या से निजात अब ऑटोमेटिक लिटर पिकिंग मशीन का होगा इस्तमाल

शहर में इधर-उधर कूड़ा फैंकने और इससे गंदगी होने की समस्या से निजात अब ऑटोमेटिक लिटर पिकिंग मशीन खरीदेगा। इसके लिए एजेंसियों से प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। खरीद की प्रक्रिया पूरी करने से पहले एक प्री-टेंडर मीटिंग भी जरूरी सुझाव जुटाने के लिए प्राधिकरण 14 जुलाई को करेगा। वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश कुमार के मुताबिक पूरे शहर में इधर-उधर कूड़ा बिखरा रहता है। इससे शहर भी गंदा दिखता है।

इस समस्या से निबटने के लिए प्राधिकरण इस मशीन की खरीद कर रहा है। करीब 240 लीटर क्षमता की इस मशीन में वैक्यूम सिस्टम भी लगा होगा। इससे दूर से ही कूड़े को मशीन खींच लेगी। यह मशीन बैटरी संचालित होगी। इस मशीन के उपयोग के पीछे उद्देश्य यही है कि शहर साफ-सुथरा दिखाई दे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )