• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग़ाज़ियाबाद: मासूम के गैंगरेप-मर्डर केस में दो गिरफ्ता

राजनगर एक्सटेंशन के निर्माणाधीन मॉल में एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की भयावह वारदात सामने आई है। बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को चिप्स, समोसा और कोल्ड ड्रिंक के बहाने आरोपित मॉल की तीसरी मंजिल पर ले गए थे।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बच्ची को चिप्स, समोसा और कोल्ड ड्रिंक के बहाने मॉल की तीसरी मंजिल पर ले गए। वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके सिर में लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। परिजनों के अनुसार शव बेसमेंट में लहूलुहान हालत में मिला।

बच्ची के माता-पिता भी उसी निर्माणाधीन मॉल में कामगार हैं। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बच्ची को अंतिम बार देखा गया था। जब रात 10 बजे तक वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने खोजबीन शुरू की। रात 1 बजे पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई। बाद में रात में ही मॉल के अंदर बच्ची का शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )