• Mon. Jul 13th, 2026

ग़ाज़ियाबाद: चिकन शॉप में बिना लाइसेंस के हुक्का बार संचालित होने की घटना

एनएच-9 स्थित रफीकाबाद सर्विस रोड पर चिकन शॉप में बिना लाइसेंस के हुक्का बार संचालित होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इसमें शॉप के दो प्रबंधकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। कुल पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चिकन शॉप से भारी मात्रा में नशे की प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है।एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मसूरी में शाही चिकन शॉप में हुक्का बार संचालित होने की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर टीम मौके पर पहुंची।

वहां बड़ी तादाद में लोग हुक्का पीते मिले। शराब भी पिलाई जा रही थी। मौके से तंबाकू, हुक्का और नशे की अन्य सामग्री मिली। मांगने पर कोई लाइसेंस नहीं दिखाया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह मोटा पैसा लेकर लोगों को हुक्का बार और शराब पिलाने का काम कर रहे थे। बेसमेंट के अंदर ज्यादातर लोगों को बैठाया जा रहा था। कम उम्र के युवा भी इसमें पहुंचकर नशे के आदी हो रहे थे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )