• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सीजेपी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले वाहनों की रोककर चेकिंग की जा रही है। छोटे वाहन ही नहीं बल्कि मालवाहक वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। चालकों और सवारियों के पहचान पत्र जांचने के बाद आगे रवाना किया जा रहा है।पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट रहकर संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है।

परिस्थितियों को देखते हुए चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज, डीएनडी, वसुंधरा बॉर्डर समेत अन्य सीमाओं पर पुलिस तैनात कर दी गई है। बॉर्डरों पर बेरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है। एसीपी स्तर के अधिकारी भी रात में मुस्तैद रहकर वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं ताकि माहौल बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को रोका जा सके।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )