• Sat. Jul 25th, 2026

स्पेशल STF के दायरे में UPSC से NTA तक सभी प्रमुख परीक्षाएं

देश में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और धांधली के मामलों पर कड़ी नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच के अधीन एक नई स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया है, जिसे विशेष रूप से परीक्षा से जुड़े अपराधों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

यह नवगठित एसटीएफ हाल ही में लागू हुए ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024’ के तहत पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धोखाधड़ी के मामलों की जांच करेगी

एसटीएफ के अधिकार क्षेत्र में देश की कई प्रमुख परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों के मामले शामिल होंगे। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।-संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)-कर्मचारी चयन आयोग (SSC)-रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs)-बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)-राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)-अन्य सभी अधिसूचित सरकारी प्राधिकरण

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )