सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बाहर सब्जी मंडी में एक महिला ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता प्रतिभा सिंह सोमवार को सोसाइटी के गेट नंबर-5 के पास सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को बिहार जाने वाला बताते हुए ऑटो न मिलने और पैसों की परेशानी का हवाला दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने घरेलू समस्याओं का जिक्र करते हुए महिला को पूजा-पाठ कराने की सलाह दी।
इसके बाद विश्वास में लेकर उनसे गहने उतरवा लिए और एक काली पॉलिथीन थमा दी। आरोपियों ने कहा कि गहने उसी में रख दिए हैं और कुछ दूर जाकर खोलने को कहा। जब महिला ने पॉलिथीन खोली तो उसमें गहनों की जगह मिट्टी और अन्य बेकार सामान मिला। कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है

