• Sat. Sep 5th, 2026

नोएडा: पश्चिम यूपी भाजपा की क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति के बाद पश्चिम क्षेत्र की कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने बुधवार को 37 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की। इसमें 10 उपाध्यक्ष और चार महामंत्री भी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

सूची में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में विनोद त्यागी, मान सिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव, प्रवीण मित्तल, बिजेंद्र कश्यप, अंकुर राणा, राजीव सिसोदिया, प्रदीप सैनी, विनोद चौधरी और सुभाष वाल्मीकि को जिम्मेदारी मिली है। क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर अशोक मोंगा, हरीश सिंह, संजीव सिसका (गोयल) और रूपेंद्र सैनी को नियुक्त किया गया है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )