एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए शूटिंग से बड़ी खुशखबरी आई है। कमलजीत और सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए। इस शानदार स्कोर के साथ उन्होंने नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बना दिया।
कमलजीत और सुरुचि ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। दक्षिण कोरिया की जोड़ी ने मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय निशानेबाजों ने अपना दबदबा कायम रखा और 6.6 अंकों के अंतर से गोल्ड जीत लिया।
दक्षिण कोरिया को 478.0 अंक के साथ सिल्वर मेडल मिला, जबकि ईरान ने 415.8 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
इस जीत के साथ भारत को एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग का पहला गोल्ड मेडल मिला। कमलजीत और सुरुचि ने अपने व्यक्तिगत इवेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन मिक्स्ड टीम इवेंट में दोनों ने शानदार वापसी करते हुए देश को गोल्ड दिला दिया।

