• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ… राज ठाकरे का केंद्र पर हमला, SIR रद्द करने की मांग


महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने चुनावी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की है। राज ठाकरे का आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए चुनावी आंकड़ों को प्रभावित किया जा सकता है और इसका असर चुनाव के नतीजों पर पड़ सकता है।

राज ठाकरे ने एक बार फिर EVM के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि देश में चुनावी प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिस पर लोगों को पूरी तरह भरोसा हो। उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।
राज ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की चुप्पी पर सवाल करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के अंदर भी कुछ फैसलों और कामकाज को लेकर असहमति की आवाजें सामने आ रही हैं।

उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर भी विपक्ष को सतर्क रहने की अपील की। राज ठाकरे का कहना है कि अगर समय रहते इस मुद्दे पर कदम नहीं उठाया गया, तो चुनावी प्रक्रिया को लेकर लोगों का भरोसा कमजोर हो सकता है।

राज ठाकरे ने विपक्षी दलों से अपील की कि वे अपने मतभेदों को अलग रखकर देशभर में आंदोलन शुरू करें। उनका कहना है कि आने वाले चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब तक चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और लोगों का भरोसा पूरी तरह कायम नहीं होता, तब तक इस मुद्दे पर सवाल उठते रहेंगे। राज ठाकरे के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर चुनावी व्यवस्था और EVM को लेकर बहस तेज हो गई है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)