मुंबई में 14 फीट या उससे ज्यादा ऊंची झुग्गी-झोपड़ियों पर BMC कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े से मुलाकात कर इस कार्रवाई को रोकने की मांग की।
बताया जा रहा है कि मुंबई में करीब 39 हजार झुग्गी संरचनाएं ऐसी हैं, जिनकी ऊंचाई 14 फीट या उससे ज्यादा है। BMC इन सभी पर कार्रवाई करने की योजना बना रही है।
अबू आजमी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में झुग्गियों पर एक साथ कार्रवाई करना सही नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर इस मामले का कोई समाधान निकालने की अपील की।
BMC की योजना के मुताबिक, 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 14 फीट या उससे ज्यादा ऊंची अनधिकृत झुग्गी संरचनाओं पर कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विरोध भी शुरू हो गया है। नेताओं की मांग है कि किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित लोगों के पुनर्वास और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए।

