• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

विमल इलायची विज्ञापन मामले में बड़ा अपडेट, शाहरुख-अजय-टाइगर ने दिया जवाब; सुनवाई पूरी

मुंबई में विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ से जुड़े मामले में नया अपडेट सामने आया है। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने बताया कि तीनों कलाकारों की ओर से नोटिस का जवाब मिल चुका है। इनमें से दो ने अपने पक्ष को रखने के लिए सुनवाई की मांग की थी, जो अब पूरी हो चुकी है।

FDA ने अगस्त में तीनों अभिनेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा था। विभाग का कहना था कि विमल इलायची के विज्ञापन के जरिए महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला ब्रांड का अप्रत्यक्ष प्रचार किए जाने की आशंका है। इसी को लेकर तीनों से जवाब मांगा गया था।

तुकाराम मुंढे के मुताबिक, अब तीनों के जवाब मिलने और सुनवाई पूरी होने के बाद विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करेगा। हालांकि, सुनवाई मांगने वाले दोनों कलाकारों के नाम उन्होंने सार्वजनिक नहीं किए हैं।

अब इस मामले में FDA के अगले कदम और अंतिम फैसले पर सबकी नजर है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)