• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

महाराष्ट्र MLC चुनाव: कांग्रेस ने 3 उम्मीदवारों के नाम किए फाइनल, जानिए किसे मिला टिकट

महाराष्ट्र विधान परिषद की आगामी चुनावी जंग के लिए कांग्रेस ने अपने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

पार्टी ने नागपुर संभाग स्नातक सीट से मौजूदा एमएलसी अभिजीत गोविंदराव वंजारी को फिर से मैदान में उतारा है।

वहीं पुणे संभाग शिक्षक सीट पर जयंत दिनकर आसगांवकर को दोबारा टिकट दिया गया है। तीसरे नाम के तौर पर कांग्रेस ने अमरावती संभाग शिक्षक सीट से अदिति ऋषिकेश पोहरे को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस के मुताबिक, इन तीनों नामों को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद घोषित किया गया है।

पांच सीटों पर होना है चुनाव

महाराष्ट्र विधान परिषद की कुल 5 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें औरंगाबाद, पुणे और नागपुर की तीन स्नातक सीटें और अमरावती व पुणे की दो शिक्षक सीटें शामिल हैं।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

MVA में सीटों को लेकर चर्चा

उम्मीदवारों की घोषणा से पहले महा विकास अघाड़ी के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठक हुई थी। MVA में कांग्रेस के साथ NCP (शरद पवार) और शिवसेना (UBT) शामिल हैं।

दूसरी ओर, महायुति ने इन सीटों के लिए अभी अपने सीट बंटवारे की घोषणा नहीं की है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)