• Fri. Oct 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम में 1,278 इमारतों को नोटिस, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

गुरुग्राम में आग से बचाव के नियमों को लेकर दमकल विभाग सख्त हो गया है। पिछले एक साल में विभाग ने 10 हजार से ज्यादा इमारतों की जांच की। इस दौरान 1,278 इमारतों में जरूरी फायर NOC नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए गए।

जिन इमारतों को नोटिस मिला है, उनमें पीजी, होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, पब, बार, अस्पताल और ऊंची रिहायशी व कमर्शियल बिल्डिंग शामिल हैं। जांच के दौरान कई जगह आग बुझाने के उपकरणों और सुरक्षा के जरूरी इंतजामों में भी कमी पाई गई।

दमकल विभाग ने इमारतों के मालिकों से नोटिस का जवाब मांगा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ या सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की कार्रवाई की जा सकती है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)