• Sat. Oct 17th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

अजमल कसाब ने बॉलीवुड फिल्मों का बहाना बनाकर मुंबई आने की कही थी बात, उज्ज्वल निकम का खुलासा

26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़ा एक पुराना किस्सा फिर चर्चा में है। सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने बताया कि मुकदमे के दौरान अजमल कसाब ने मुंबई आने की वजह बॉलीवुड फिल्मों को बताया था।

निकम के मुताबिक, कसाब ने हत्या की जिम्मेदारी अपने साथी अबू इस्माइल पर डालने की कोशिश की थी। जांच के दौरान आतंकियों की फोन पर हुई बातचीत भी अहम सबूत बनी, जिससे हमले से जुड़े कई पहलुओं का पता चला।

यह मामला राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ को लेकर भी चर्चा में आया है। फिल्म में राजकुमार राव उज्ज्वल निकम और ललित प्रभाकर अजमल कसाब की भूमिका निभा रहे हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)