• Sun. Jun 28th, 2026

NCR : दिल्ली में फिर लगेगा ऑड-ईवन, दिवाली के बाद होगा लागू जान लें इसके नियम…

Report By : Ankit Srivastav (NCR)

Delhi : वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की कवायद के तौर पर दिल्ली में 4 साल बाद कारों की ऑड-ईवन व्यवस्था लौट रही है। यह दिवाली के अगले दिन से लागू कर दी जाएगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन कार योजना लागू की जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवायल में उच्च स्तरीय बैठक की है। इस बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी मौजूद रहे। बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।
दिल्ली में ऑड-ईवन फार्मूला पहली बार साल 2016 में प्रदूषण की गंभीर समस्या पर काबू पाने के मकसद से लागू किया गया था। इसके तहत सड़कों पर निजी वाहन चालक केवल वैकल्पिक दिनों के दौरान ही वाहन सड़कों पर चला सकते हैं. वो भी उस दिन जिस दिन उनके नंबर प्लेट की आखिरी संख्या ऑड-ईवन (Odd-Even Rule) के अनुकूल हो। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 11वीं तक की क्लास 10 नवंबर तक बंद रहेंगी। 13 से 20 नवंबर के बीच दिल्ली ऑड ईवन लागू किया जाएगा।

इसके अलावा दिल्ली में अब हर तरह का निर्माण कार्य बंद रहेगा। वहीं दिल्ली में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल कार पर बैन जारी रहेगा।

बीते कई दिनों से दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच चला गया है। इन हालात में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये है Odd-Even लागू करने का आधार

ऑड-ईवन स्कीम को नए मोटर व्हीकल कानून की धारा 115 के तहत लागू किया जाता है. इसका उल्लंघन करने पर जुर्मान का प्रावधान है। नए मोटर व्हीकल कानून की धारा 115 राज्य सरकार को गाड़ियों का इस्तेमाल रोकने का अधिकार देती है. केजरीवाल सरकार ने इसी आधार पर ऑड-ईवन स्कीम पहले लागू की थी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)

Don't Miss

{“title_results”:[“‘मेरे सवालों पर कथा साहित्य का प्रभाव पड़ा’: कार्लो गिंज़बर्ग (1939-2026), माइक्रोहिस्ट्री के प्रणेता”],”content_results”:[“कार्लो गिंज़बर्ग: माइक्रोहिस्टोरी के क्षेत्र के प्रणेता का निधनइतालवी इतिहासकार कार्लो गिंज़बर्ग, जिन्हें माइक्रोहिस्टोरी के संस्थापकों में से एक माना जाता है, का 17 जून 2026 को निधन हो गया। उनकी उम्र 87 वर्ष थी। गिंज़बर्ग ने इतालवी पुनर्जागरण से लेकर प्रारंभिक आधुनिक यूरोपीय इतिहास तक विभिन्न विषयों में अपना योगदान दिया। उनकी गहन शोध प्रणाली और दृष्टिकोण ने इतिहास लेखन में क्रांतिकारी बदलाव लाए।गिंज़बर्ग की प्रमुख रचनाओं में The Cheese and the Worms: The Cosmos of a Sixteenth Century Miller, The Night Battles, तथा Ecstasies: Deciphering the Witches’ Sabbath शामिल हैं। इन कार्यों ने न केवल इतिहास को नये आयाम दिए, बल्कि कला इतिहास, साहित्य अध्ययन और इतिहासलेखन के सिद्धांतों पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।उन्होंने 2010 में बाल्ज़न पुरस्कार प्राप्त किया और 2013 में अमेरिकी फिलॉसफिकल सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय सदस्य के रूप में चुने गए।2019 में कोलकाता में भारतीय प्रकाशक नवीन किशोर के साथ बातचीत के दौरान, गिंज़बर्ग ने अपनी पेशेवर यात्रा, यहूदी धर्म के प्रति अपने “बनने” की प्रक्रिया, विराम चिह्नों के प्रति जुनून और अपनी रचनात्मक सोच पर कथा साहित्य के गहरे प्रभाव के बारे में चर्चा की।उन्होंने कहा, “ऐसे संवाद आमतौर पर बीच में शुरू होते हैं, जिसमें पहले की बातचीत का अनुभव और आगे की चर्चा की उम्मीद जुड़ी होती है। इसलिए मैं सीधे अपने विषय में उतर जाता हूँ।” उनके अनुसार, “एक ऐसे जीवंत परिदृश्य में प्रवेश करना जो पहले किसी ने नहीं देखा, अत्यंत रोमांचकारी होता है। सबसे पहले अपनी जड़ों की खोज करना, फिर इतिहास के जीवन के संकेतों को समझना, और अंततः इतिहासकार बनना एक गहन अनुभव है।”कार्लो गिंज़बर्ग ने माइक्रोहिस्टोरी को एक नई दिशा दी और इतिहास को अधिक मानवीय, सूक्ष्म एवं व्यावहारिक संदर्भों में समझने की विधि पेश की। उनके विचार और शोध आज भी इतिहासकारों एवं विद्वानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”]}