• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-रायबरेली में गंगा स्नान के पर्व से वापिस लौट रहे श्रद्धालुओं पर टैंकर ने मारी टक्कर ,दो की मौत तीसरा गंभीर

यूपी के रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में सोमवार की तड़के सड़क हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है जबकि एक गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर घर वापस लौट रहे थे कि बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं तीसरे के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला डीह थाना क्षेत्र के दोस्तपुर बुढ़बारा गांव का है जहाँ शुभम पुत्र अमरनाथ (22 वर्ष), इंद्रजीत पुत्र शिवबालक (22 वर्ष ) व अतुल पुत्र रामपाल (14 वर्ष ) रविवार की शाम को एक ही बाइक से ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर स्नान करने व कार्तिक पूर्णिमा मेला देखने गए थे। सोमवार की सुबह तड़के करीब तीनों बाइक से अपने घर के लिए रवाना हुए। वापसी में गांव के पास ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अंधेरा व आस-पास किसी के न होने के कारण समय से उपचार नहीं मिल सका। काफी देर बाद जब ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई तो वह भागकर मौके पर पहुंचे जहां पर शुभम व इंद्रजीत की दर्दनाक मौत हो चुकी थी, जबकि अतुल गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था।
ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अतुल को रेफर कर दिया गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)