• Sun. Feb 1st, 2026

Greater Noida वेस्ट की सोसाइटी में 33 वर्षीय महिला ने 6 महीने की बच्ची संग 16वीं मंजिल से कूदकर जान दी

ByIcndesk

Jan 10, 2024
Report By : Ankit Srivastav (Noida UP)

ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी में एक महिला ने अपने 6 माह के बच्चे के साथ 16वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। तत्काल ही दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची बिसरख पुलिस ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी में एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ में 16 वी मंजिल से छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी प्राप्त हुई। सारिका (33) नाम की महिला ने अपनी 6 माह की बच्ची के साथ में टावर-2 की 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने परिवार के साथ रह रही थी।

वहीं इस मामले में महिला के भाई का कहना है कि मृतका बीमारी से पीड़ित थी व डिप्रेशन में थी। थाना बिसरख पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

By Icndesk