• Thu. Jul 23rd, 2026

ग्रेटर नोएडा: शिकायतों के समाधान के लिए 85 लाख रुपये की लागत से केंद्रीयकृत हेल्पलाइन शुरू करेगा

ग्रेनो प्राधिकरण सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए 85 लाख रुपये की लागत से केंद्रीयकृत हेल्पलाइन शुरू करेगा। अधिकारियों के मुताबिक, हेल्पलाइन के प्रबंधन, स्थापना और संचालन के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दो साल के लिए संचालन की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी। सात अगस्त को तकनीकी बिड प्राधिकरण खोलेगा। एजेंसी के चयन के बाद प्राधिकरण हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )