• Wed. Aug 19th, 2026

दिल्ली: 77 स्थानों पर एक साथ एक लाख से अधिक देशी पौधे व झाड़ियां लगाकर बड़ा अभियान चलाया

डीडीए ने शुक्रवार को राजधानी के 77 स्थानों पर एक साथ एक लाख से अधिक देशी पौधे व झाड़ियां लगाकर बड़ा अभियान चलाया। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कमला नेहरू रिज में पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने डीडीए को निर्देश दिया कि हर पौधे की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं, जो पौधों की देखभाल, जीवित रहने की दर और पेड़ बनने तक निगरानी सुनिश्चित करेंगे।

यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी जवाबदेह होगा। अभियान में सेंट स्टीफंस, हिंदू, हंसराज व महर्षि वाल्मीकि कॉलेजों के छात्र, स्कूली बच्चे, मॉर्निंग वॉकर व आरडब्ल्यूए सदस्य शामिल हुए। कमला नेहरू रिज में अमलतास, ढाक व गम्हार जैसी देशी प्रजातियां लगाई गईं। इसके अलावा अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क, संजय वन, नरेला ग्रीन बेल्ट, हौज खास, दिलशाद गार्डन सहित 76 अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण किया गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )