• Thu. Feb 5th, 2026

उतरखण्ड: एकतरफा प्रेम में शादीशुदा युवक ने चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर युवती की हत्या

एकतरफा प्रेम में शादीशुदा युवक ने चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर युवती की हत्या कर दी। शहर के पलटन बाजार में दिनदहाड़े हुई खाैफनाक वारदात से सनसनी फैल गई।

आकाश रोजाना गुंजन से मिलने की कोशिश करता था। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए गुंजन से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर विवाह का दबाव बनाने लगा। गुंजन मना करती थी तो वह उसे धमकी देता था। उसने गुंजन से कहा था कि तू अगर मुझसे शादी नहीं करेगी तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती। और फिर मच्छी बाजार के पास 23 वर्षीय गुंजन की चापड़ से गर्दन पर वार कर बीच बाजार में हत्या कर दी थी।

गुंजन की हत्या के 48 घंटे बाद भी खून के निशां दीवारों से नहीं मिटे। खौफनाक वारदात के बाद घटनास्थल देखने के लिए भी लोगों का तांता लगा रहा। वहीं बाजार खुला होने के बावजूद आमदिनों की अपेक्षा सन्नाटा रहा। वारदात को कितनी बेरहमी से अंजाम दिया गया, घटनास्थल पर मौजूद खून के छींटे इसकी तस्दीक कर रहे हैं।

चश्मदीद बताते हैं कि आरोपी ने गुंजन की गर्दन पर करीब 18 बार हमला किया। बचाव में उसके हाथ की अंगुलियां और नाक भी कट गईं। वारदात उस समय हुई जब सुबह करीब दस बजे लोग अपने प्रतिष्ठान खोल रहे थे। कोई सामान बाहर लगा रहा था तो कोई शटर ऊपर कर रहा था।

इस बीच गुंजन पर हुए हमलों के बाद उसकी चीख पुकार लोगों के कानों में पड़ी। व्यापारियों के अनुसार, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानों हत्या के दूसरे दिन भी गुंजन की चीखें घटनास्थल पर गूंज रही हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )