• Sat. Feb 7th, 2026

UP-कासगंज का एक ऐसा गाँव जहाँ पर आजादी के 75 वर्षो बाद भी नही है बिजली

यूपी के कासगंज जनपद के पटियाली तहसील का मामला एक तरफ हमारा देश बहुत तेजी से विकास की राह पकड़ रहा है या तो यूं कहा जाए कि चांद तक का सफर हमारा देश कर चुका है लेकिन वहीं दूसरी तरफ स्वतंत्र भारत में आजादी के एक लंबे अरसे के बाद भी तहसील पटियाली के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला नरपत के लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। ग्राम वासियों की माने तो बिजली की शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों सहित नेताओं से की जा चुकी है, लेकिन कोई भी नेता या अधिकारी दलित लोगों की समस्या को सुनने वाला नहीं है। रविवार को बलवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 2017 में समाजवादी पार्टी की सरकार में गांव में विद्युत पोल लगाए गए थे, लेकिन आज दिन तक हमारे मोहल्ले में बिजली के तार नहीं लगाए जा सके हैं। गांव की युवा पीढ़ी बिना बिजली के कैसे पढ़ाई कर सकती है, इसका अंदाजा गांव के बुजुर्ग लोगों की जुवानी सुना जा सकता है।

हालांकि सुनने में बड़ा अजीब सा लग रहा है कि जनपद ने विकास की राह पकड़ी है। विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है, तो वही बिजली की समस्या दलित लोगों के विकास में बाधक बनी हुई है, बिजली की विकराल समस्या ग्राम वासियों ने मीडिया कर्मियों को देकर अपनी समस्या का समाधान कराने की उम्मीद लगा रखी है।
अधिशाषी अभियंता ने जताई अनिभिग्यता अधीक्षण अभियंता अजय कुमार सविता ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है।मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।शीघ्र ही वस्ती में विधुती करण कराने के प्रयास किए जाएंगे।

शिकायतकर्ताओं में प्रमुख रूप से बलवीर, वीरेंद्र, राम अवतार, प्रेमचंद, रघुवीर, विजय सिंह, छोटेलाल सहित दर्जनों ग्रामीण रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)