• Thu. Sep 17th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: महिला कर्मचारी से मारपीट का आरोप

इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक निजी साइट ऑफिस में हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, बुधवार को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमितकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर-10 स्थित रैनोक्स साइट ऑफिस में तैनात रश्मि सिंह भदौरिया ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने कार्यालय में मौजूद थीं। तभी वहां कार्यरत कर्मचारी सुमित शर्मा ने साइट पर काम करने वाले धर्मेन्द्र नामक व्यक्ति से अभद्र भाषा में बात की।

धर्मेन्द्र के विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान सुमित ने फोन कर अपने भाई अमित शर्मा को बुला लिया। कुछ ही देर में अमित एक फॉर्च्यूनर कार से मौके पर पहुंचा। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति भी सवार था। आरोप है कि अमित और उसके साथ आए अज्ञात व्यक्ति ने भी सुमित का पक्ष लेते हुए महिला के साथ हाथापाई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )