• Thu. Sep 17th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: लावारिश पशु से टकराकर बाइक सवार की मौत

दनकौर सिकंदराबाद रोड पर बिजली घर चौराहे के पास बुधवार देर रात एक बाइक सवार लावारिश पशु से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान औरंगाबाद, बुलंदशहर निवासी अनीश (47) के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार के मुताबिक, मृतक अनीश दनकौर कस्बे में कारपेंटर का काम करता था। हादसे वाले दिन वह देर रात काम कर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था।

तभी चौराहे पर अचानक उनकी बाइक के सामने लावारिश पशु आ गया, जिससे टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके से गुजर रहे राहगीर ने जब उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा, तो उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड पर लावारिश पशुओं का झुंड रहता है। कई बार लोग पशुओं से टकराकर अपनी जान भी दे चुके हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने लावारिश पशुओं को सड़क से हटाने की कोई पहल नहीं की है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )